तखतगढ़ में राज्यपाल ओम माथुर के दौरे की तैयारियां तेज, मंत्री जोराराम कुमावत ने लिया जायजा
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ में राज्यपाल ओम माथुर के दौरे की तैयारियां तेज, मंत्री जोराराम कुमावत ने लिया जायजा
तखतगढ 22 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बुधवार शाम तखतगढ़ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और गुरुवार को प्रस्तावित सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे राज्यपाल ओम माथुर तखतगढ़ पहुंचेंगे, जहां नेहरू रोड तिराहे पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री बजट में स्वीकृत 89.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पानी की टंकी सहित अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी होगा।
दौरे को लेकर मुख्य पुलिस थाना-चौराहा रोड क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। लंबे समय से अवरुद्ध नेहरू तिराहा-चौराहा नाला निर्माण कार्य व सफाई अभियान भी अंतिम चरण में है।इस मौके पर ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, देवाराम चौधरी, दिनेश कुमावत, रामसिंह, शेषमल कुमावत, सुरेश सुथार सहित नगर पालिका स्टाफ व बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


