भीनमाल कार पोल से टकराई: एयर बेग खुलने से बचे एसीटीओ, पशु आने से बेकाबू हुई कार
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल शहर में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में वाणिज्य कर विभाग के एसीटीओ की गाड़ी के एयरबैग खुलने से वे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार ACTO ओमप्रकाश सुबह करीब 5 बजे वाडा भाडवी से भीनमाल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान माघ चौक के पास अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया।
हादसे के दौरान खुले एयरबैग
इस दौरान कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के दौरान वाहन के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि वाहन सड़क के बीचों-बीच रुक जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय अचानक पशु के सामने आ जाने से हादसा हुआ, जिससे वाहन चालक को संभलने का मौका नहीं मिल पाया।

