• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर नगर कांग्रेस कमेटी ने नये पेयजल कनेक्शन में हो रही अनियमितताओं के विरोध मे SDM को ज्ञापन सौंपा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0
सुमेरपूर नगर कांग्रेस कमेटी ने नये पेयजल कनेक्शन में हो रही अनियमितताओं के विरोध मे SDM को ज्ञापन सौंपा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

सुमेरपूर नगर कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर के अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के नेतृत्व में बुधवार को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार को नये पेयजल कनेक्शन में हो रही अनियमितताओं के विरोध मे ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन में अवगत कराया कि नये पेयजल कनेक्शन की प्रक्रिया में विभाग द्वारा निर्धारित नियमों की पालना नहीं की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका द्वारा सड़क कटिंग शुल्क के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है, वहीं पीएचईडी विभाग द्वारा भी अलग से शुल्क लिया जा रहा है। जिससे जनता पर दोहरा आर्थिक भार पड़ रहा है। साथ ही, उपभोक्ताओं को एकल विंडो सिस्टम के तहत सभी सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि कनेक्शन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन सके।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जल कनेक्शन के लिए आवेदन के बाद पीएचईडी द्वारा पूर्ण जानकारी सहित एकल मांग पत्र जारी किया जाए जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार नगर पालिका और जलदाय विभाग के अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

साथ ही रोड कटिंग का समस्त मरम्मत कार्य जलदाय विभाग के अनुबंधित ठेकेदार से ही करवाया जाए जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़े।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, गोविन्द राठौड़, संगठन महासचिव संतोक सिंह ओलवी, महासचिव बरकत अली, सचिव खूबचंद खत्री, मेहबूब कायमखानी, प्रवक्ता हिम्मत गहलोत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया, जिला महासचिव जाफर सिलावट, महेश परिहार, जिला सचिव प्रवीणसिंह भाटी, निवर्तमान पार्षद चतराराम मेघवाल, फकीर मोहम्द एवं रमजान खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous Post

पीपा क्षत्रिय दिक्षित दर्जी समाज मंदिर पर घ्वाजारोहण 26 को होगा आयोजित,,

Next Post

जवाली रानी स्टेशन पर कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द तो कही ट्रेनों का मार्ग बदला

Next Post

जवाली रानी स्टेशन पर कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द तो कही ट्रेनों का मार्ग बदला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page