• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देसुरी-पीईईओ यूसीईईओ एक दिवसीय आमुखीकरण बैठक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

निपुण भारत के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों की प्राप्ति में पीईईओ यूसीईईओ की महत्वपूर्ण भूमिका -बलाई
देसूरी 22अप्रेल। निपुण भारत के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों की प्राप्ति में पीईईओ यूसीईईओ की महत्वपूर्ण भूमिका है अतः पीईईओ यूसीईईओ अपनी क्षमताओं का संवर्धन कर अपने कार्य क्षेत्र के शिक्षकों का संबलन करें।

उक्त उद्गार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पीईईओ यूसीईईओ एक दिवसीय आमुखीकरण बैठक में व्यक्त किए।

बलाई ने कहा कि यह वर्ष निपुण भारत की दृष्टि से महत्वपूर्ण वर्ष है अतः सभी पीईईओ यूसीईईओ अपनी सक्रियता को बढ़ाते अपेक्षित परिणाम प्राप्त करें।

बैठक में सर्वप्रथम अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मनीष कुमार व मुकेश वर्मा ने निपुण भारत मिशन,एफ एल एन की संकल्पना, उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तत्पश्चात अलग-अलग सत्रों में प्रोजेक्टर के माध्यम से डिकोडिंग बेस्ड शिक्षण योजना,धारा प्रवाह पठन व संख्या की समझ की जानकारी दी। सत्रों में मानसिंह चौहान,चंदन सिंह, भगवती , अरुणा समेत समस्त पीईईओ यूसीईईओ की जिज्ञासाओं का भी प्रभावी तरीके से समाधान किया।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निपुण भारत मिशन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों के लिए योजना बना कर एबीएल किट के माध्यम से काम करने का आह्वान किया। माली ने विद्यार्थियों को अधिकाधिक सीखने के अवसर प्रदान करने व गतिविधि आधारित शिक्षण कराने की बात कही।इस बैठक में मीठालाल बोराणा, शंकरलाल माली, गणपतसिंह सोलंकी, अरविंद सिंह सहित देसूरी ब्लाक के पीईईओ यूसीईईओ ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि कक्षा 1से 3के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 2021से निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों को लेकर कार्य किया जा रहा है।

Previous Post

सादड़ी-पृथ्वी के प्रति मातृभाव रखते हुए इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य करें -माली

Next Post

पीपा क्षत्रिय दिक्षित दर्जी समाज मंदिर पर घ्वाजारोहण 26 को होगा आयोजित,,

Next Post
पीपा क्षत्रिय दिक्षित दर्जी समाज मंदिर पर घ्वाजारोहण 26 को होगा आयोजित,,

पीपा क्षत्रिय दिक्षित दर्जी समाज मंदिर पर घ्वाजारोहण 26 को होगा आयोजित,,

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page