बेडा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो यूवक घायल, गभीर हालत में रेफर
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेड़ा-पनेतरा सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में काक राड़ी निवासी मानाराम पुत्र कलाराम एवं चेनाराम पुत्र मवाराम को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
सूचना मिलते ही बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मौके पर पहुंचे और तत्पश्चात चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकितालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन अज्ञात है और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा मामला दर्ज नहीं कराया गया है, फिर भी पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

