• April 22, 2026

आबुरोड-मातादेवी रोड पर दो कारों पर पथराव, 1 कार में सरिया घुसा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड़-सदर थाना क्षेत्र के मातादेवी रोड पर सोमवार रात करीब 12:30 बजे आबूरोड से सिरोही जा रही दो कारों पर 5 से 6 बदमाशों ने पत्थर मारे। कार चालक घबरा गया। गाड़ी तेज चलाकर जान बचाई।

कार चालक केसरसिंह ने बताया कि वह सोमवार को परिवार के साथ पाली से पालनपुर के लिए निकला था। मातादेवी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर 4 से 5 लड़के भागकर सड़क पार कर रहे थे। केसर सिंह ने गाड़ी धीमी की। लड़कों ने कार पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। ड्राइवर ने गाड़ी भगाई। करीब 300 मीटर दूर गाड़ी रोकी। पीड़ित ने बताया, उसकी कार के बोनट और साइड में पत्थर लगे। पीछे आ रही कार पर बदमाशों ने सरिया फेंका। पत्थर भी मारे। एक अन्य कार पर सरिया फेंकने के दौरान सरिया गाड़ी के आगे बोनटमें घुस गया। पथराव में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद केसर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया, इस मार्ग पर रात में हाईवे मोबाइल गाड़ी गश्त करती है। सोमवार को वीवीआईपी विजिट के कारण जाब्ता मौके पर नहीं था। पुलिस ने बताया, पीड़ित पक्ष की तरफ से रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page