अगवरी गांव का किशोर नाडोल के तालाब में डूबा, हुई मौत
PALI SIROHI ONLINE
गुड़ाबालोतान | नाडोल कस्बे के गांवाई मलोप तालाब में सोमवार को एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तनवीर सिंह (16) पुत्र दिनेश सिंह राजपुरोहित मूल निवासी अगवरी हाल निवासी अहमदाबाद (गुजरात) के युवक उसकी मौसी के बेटे बेटी की शादी में भाग लेने के लिए ननिहाल सांडेराव आया हुआ था।
यहां से वह उसके मामा व सपरिवार सहित मायरा लेकर नाडोल उसकी मौसी के घर गया हुआ था। वहां अपने दोस्तों के साथ गांवाई तालाब के किनारे चल रहा था। फिसलन के कारण पैर फिसला। वह तालाब में गिर गया। गोताखोरों ने मंगलवार को शव निकाला। नाडोल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। जिसका मंगलवार को अगवरी गांव में दाह संस्कार किया।

