• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

श्री सांवलिया जी में दान राशि 17.62 करोड़ पहुंची: काउंटिंग का दूसरा राउंड पूरा, गिनती अभी भी बाकी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

चित्तौड़गढ़-मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी के दिन खोले गए भगवान के भंडार की काउंटिंग का दूसरा राउंड शनिवार को पूरा हो गया। इस काउंटिंग के बाद अब तक मंदिर को कुल 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए की दान राशि मिल चुकी है।

यह राशि अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि भंडार में रखे कई नोटों और चिल्लर की काउंटिंग अभी बाकी है। साथ ही सोने-चांदी का वजन भी अभी नहीं किया गया है, जिससे कुल राशि में और इजाफा होने की संभावना है। अगली काउंटिंग सोमवार को होगी।

पहले राउंड में ही 11.11 करोड़, दूसरे में 6.51 करोड़ की काउंटिंग

इस भंडार की काउंटिंग का पहला राउंड पहले ही पूरा हो चुका था, जिसमें 11 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि सामने आई थी। इसके बाद शनिवार को दूसरे राउंड में 6 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की काउंटिंग की गई। दोनों राउंड को मिलाकर अब तक कुल 17 करोड़ से ज्यादा की राशि सामने आ चुकी है। मंदिर प्रशासन के अनुसार हर राउंड में सावधानी के साथ काउंटिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गलती न हो।

राजभोग आरती के बाद शुरू हुई थी काउंटिंग, जिम्मेदारों की मौजूदगी में हुआ कामभंडार की काउंटिंग शनिवार सुबह राजभोग आरती के समय शुरू की गई थी। इस दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव खुद मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक और प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

अब भी बाकी है काउंटिंग और सोना-चांदी का वजन

मंदिर प्रशासन ने बताया कि अभी भंडार में काफी मात्रा में नोट और सिक्के बचे हुए हैं, जिनकी काउंटिंग आने वाले दिनों में की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने और चांदी के आभूषणों का वजन भी किया जाना बाकी है।

श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है सांवलियाजी मंदिर

श्री सांवलियाजी मंदिर मेवाड़ क्षेत्र में आस्था का एक बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां हर महीने और खास मौकों पर लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं। भंडार खुलने के बाद जो बड़ी राशि सामने आती है, वह श्रद्धालुओं की इसी आस्था का प्रतीक है। इस बार भी रिकॉर्ड स्तर पर दान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि अभी काउंटिंग पूरी नहीं हुई है।

Previous Post

चाय की थड़ियों पर 5-10 हजार में बिके बैंक खातेः 8 राज्य के लोगों के पैसे निकाले, 9 करोड़ हड़पकर 72 लाख जोधपुर के खातों से घुमाए

Next Post

आबूरोड-सास को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार

Next Post
आबूरोड-सास को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार

आबूरोड-सास को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page