PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पायल परशुरामपुरिया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वे संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पायल परशुरामपुरिया ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
सोमवार को आबूरोड स्थित उनके आवास पर कैलाशनगर मंडल अध्यक्ष मोहन पुरोहित, पालड़ी एम. मंडल अध्यक्ष अजीतसिंह रुखाड़ा, गोविंद सुथार बागसीण, चंदन सिंह रोवाडा, हंसराज सुथार, प्रतापसिंह देवनगर, जीतूभाई पुरोहित, सोनारामजी मेघवाल पालड़ी एम. और छोटे लाल सुथार उथमन सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पायल परशुरामपुरिया का पुष्प और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

