PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी/खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रकरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश प्रदान करने पर श्री जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्रकुमार सिरवी, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा के नेतृत्व में प्रकरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना हल्का क्षेत्र में प्रतिदिन नाकाबंदी की जाकर बडी सुझबुझ व कुशल रणनीती से कड़ी से कडी जोडते हुये वारदात में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को नामजद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व एक नाबालिग युवक को डिटेन कर प्रकरण में लूट गया एक मोबाईल, पर्स व नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की। प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की जानकारी हेतु अभियुक्त से गहनता से पूछताछ व अनुसंधान जारी है व अन्य वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।
घटना के हालातः प्रार्थी गुमानसिंह पुत्र रामसिंह भाटी जाति राजपुत आयु 55 साल, निवासी विरवाडा, पुलिस थाना पिण्डवाडा, जिला सिरोही द्वारा एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं प्रार्थी अल्ट्राटेक सिमेन्ट पिण्डवाडा में स्थित हॉस्पिटल में ड्राईवर के पद पर कार्यरत हूँ। दिनांक 04.03.2026 को मैं प्रार्थी मेरी ड्युटी पताकर मेरी मोटरसाईकिल पर सवार होकर रात में मेरे घर जाने के लिए रवाना हुआ था तथा रात्रि में करीब 9.45 बजे मैं अल्ट्राटेक आदित्य नगर के गेट के पीछे पहुंचा ही था कि तीन अज्ञात व्यक्ति पेन्ट, शर्ट पहने मुंह बान्धे हाथ में लाठी व लोहे के सरिये से लैस हो खड़े थे, ने मेरा रास्ता रोका और मेरे साथ थापो व मुक्को से मारपीट करते हुए मेरी जेब में से मेरा एक मोबाईल रेडमी कम्पनी का मोडल 10ए को जबरन छिना तथा मेरी जेब में से मेरा एक पर्स जिसमें रू 4,00/- के अलावा मेरा मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, एंव मेरे हिसाब के बहुत सारे कागज के अलावा मेरे आवास फोटो के साथ पुरे पर्स को उक्त लुटेरों ने लुटेरों ने लूट लिया तथा मेरी उक्त मोटरसाईकिल पर सवार होकर भागने वाले थे, लेकिन सिक्युरीटी की गाडी के आ जाने से मोटरसाईकिल को वहीं पर छोडकर जंगल की तरफ भाग निकले। सिक्युरीटी वाहन के आने के बाद मुझ प्रार्थी एंव सिक्युरीटी वालों ने आधे-एक घन्टे तक उक्त लुटेरों को आस-पास काफी ढुंढा लेकिन लुटेरों अथवा मेरे सामान का कहीं भी पता नहीं लगा। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः-उक्त घटना वारदात को गंभीरता से लेते हुए थाना हल्का क्षेत्र में जगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्यिों की चैकिंग की गयी तथा सीसीटीवी फुटेज से हुलिया मिलान कर प्रकरण की घटना में शरीक मुख्य अभियुक्त को तकनीकी व मुखबीरान स्त्रोत द्वारा एक नाबालिक युवक निरूद्ध सहित दस्तयाब कर अपने प्रकरण में लूट का मोबाईल रेडमी कम्पनी का मोडल 10ए, पर्स दस्तावेज व नकदी 400 रूपये सहित बरामदगी में सफलता हासिल की। अभियुक्त से घटना में शरीक मुल्जिमान व अन्य वारदातों के सम्बंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः मणाराम पुत्र रूपाराम जाति गरासिया उम्र 18 वर्ष पेशा मजदुरी निवासी तालाबफली, आमली पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
कार्यवाही टीम
1. महेन्द्रकुमार सिरवी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा।
2. प्रवीणकुमार है.का. 709 पुलिस थाना पिण्डवाडा। (विशेष भूमिका)
3. छगनलाल है.का. 806 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
4. अरजी कानि 753 पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
