PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी मेन बाजार व प्रताप बाजार शितला माता मंदिर मे बसौड़ा ठंड़ा पूजन किया गया
रानी मेन बाजार शितला चौक मे शितला माता मंदिर मे शितला सप्तमी मे बासोडा ठंड़ा पूजन कार्य कर्म सम्पन्न हुआ सुबह 3 बजे से महिलाओ की भीड लगनी शुरू हो गई ! 9 बजे तक पूजन किया गया, उसके बाद बिसुडा लग गया पूजन समाप्त हो गया , शितला माता को जल दूध दही, चोटी कांगसी चढाई गई, माता के गीत गाये गये , कुम्हार को ठंडे का भोग दिया गया, माता को सुन्दरी चढाई गई , मंदिर के बाहर पत्थर को शितला माता मान कर पूजा अर्चना कि गई , मंदिर लाईटिंग की रोशनी से सजाया गया , शाम चने का भोग, गैर नृत्य किया गया ! शितला चौक मेन बाजार द्वारा साफ सफाई व प्रसादि कि व्यवस्था की गई ! सैकडो की सख्या मे महिलाओ ने भाग लिया !
प्रताप बाजार शितला माता मंदिर मे ठंडा पूजन किया गया सैकडो की संख्या मे महिलाए सज धज कर पूजन मे भाग लिया माताजी की कहानी कि गई ! शाम गैर का आयोजन किया ! चने का भोग लगाया !
