PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना ग्राम में मंदिर परिसर में पारंपरिक मेला आयोजित किया गया। मेले में नाना सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान नीलकंठ महादेव व श्रीनानां नाथजी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मेले के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों और स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों ने घरेलू सामान, खिलौने, मिठाई और अन्य सामग्री की जमकर खरीददारी की। वहीं बच्चों और युवाओं के लिए लगे झूले भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां बच्चों और युवाओं ने झूलों का भरपूर आनंद उठाया।
मेले के आयोजन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के कारण पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में रौनक बनी रही। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है।



