PALI SIROHI ONLINE
सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने ओम आश्रम में किये भगवान के दर्शन
पाली, 09 मार्च। सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सोमवार को जिले के जाडन स्थित ओम आश्रम जाकर अक्लोकन किया और भगवान शिव के दर्शन कर जलाअभिषेक कर सबकी खुशहाली की कामना की ।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर को देखा व वहां कलाकृति और नक्काशी को निहारा व संतो से भी मुलाकात कर बातचीत की। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, गिरवर सिंह, संतजन आदि मौजूद रहे।
