PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-रेवदर के मेघवाल समाज सेवा संस्थान में परिवर्तन युवा समिति (मेघवाल समाज) की बैठक समिति अध्यक्ष प्रवीण धर्माणी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वर्तमान कार्यसमिति का कार्यकाल समाप्त होने से नई कार्यसमिति चुनाव के लिए मफाराम धर्माणी और शंकर लाल बुनकर को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव करवाए गए।
डायाराम सोलंकी अनादरा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
समिति सदस्यों ने सर्व सहमति से डायाराम सोलंकी अनादरा को निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया। लक्ष्मण कुमार निम्बज को उपाध्यक्ष, शांतिलाल धर्मानी को सचिव और जवानाराम चौहान जीरावल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के कार्यों के सफल संचालन हेतु दिनेश सिरोड़ी को पामेरा मंडल अध्यक्ष, मोडाराम धांधपुर को सेलवाड़ा मंडल अध्यक्ष, मीठेश सोरडा को सायठ मंडल अध्यक्ष, कैलाश सोलंकी को भटाना मंडल अध्यक्ष, रविशंकर जीरावल को दांतराई मंडल अध्यक्ष, मुकेश वासन को सोगातरा मंडल अध्यक्ष और कमलेश मेघवाल को रायपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
सभी सदस्यों ने आम सहमति से चेतन प्रकाश को शिक्षा मंत्री, अर्जुनराम देरोल को संगठन मंत्री, मफत लाल बुनकर को मीडिया प्रभारी, मफाराम धर्माणी को परीक्षा संयोजक, तलकाराम गुलाबगंज और खंगार राम मकावल को खेल संयोजक, रविराज परमार और प्रवीण धर्माणी को पुस्तकालय प्रभारी नियुक्त किया गया।ये रहे मौजूद
इस अवसर पर परिवर्तन युवा समिति के महेंद्र जीरावल, अशोक लूणोल रमेश मालीपुरा, पिंटू धर्माणी, मुकेश रामपुरा, नारायण धर्माणी, हरसन के मेघवाल, महेंद्र बासन, नरसाराम, प्रवासी साथी दिनेश मकावल, प्रभाराम मालगांव, महेंद्र पोसितरा, मानाराम नागानी, बाबूलाल हाथल, मंछाराम अनादरा, जगाराम, समेत परिवर्तन युवा समिति के कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद थे ।
