PALI SIROHI ONLINE
रामसीन-महाशिवरात्रि पर 7 दिवसीय आपेश्वर मेले में से चोरी हुई 2 बाइक के मामले में दोनों बाइक व 1 अन्य को बरामद कर लिया है। साथ ही 1 आरोपी को पकड़ा है। बता दें कि 15 फरवरी को कस्बे मेंआपेश्वर मेला शुरू हुआ था। मेले के तीसरे दिन 17 फरवरी को बाइक चोरी हो गईसिकवाड़ा निवासी देवाराम पुत्र मोडाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेले में उसकी कपड़े की दुकान के पास से रात को बाइक चोरी हो गई।
महेंद्र सिंह ने भी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में दोनों बाइक के अलावा एक अन्य बाइक को बरामद कर लिया। उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र के आमलीफली जोगीवाला निवासी बसुराराम पुत्र किशनाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया

