PALI SIROHI ONLINE
पाली-विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने खोडिया बालाजी स्थित चौधरी मसाले उद्योग का निरीक्षण किया।
इकाई में पैक किए जा रहे 1 किलो मिर्च पाउडर के पैकेटों की जांच की। विधिक माप विज्ञान (डिब्बा बंद वस्तुएं) नियम 2011 के तहत नेट कंटेंट, एमआरपी सहित अन्य अनिवार्य घोषणाओं का मिलान किया। जांच में पैकेट पर की पैकेजिंग घोषणाओं में खामियां मिली। हालांकि, संस्थान का पैकेजिंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज सही थे।
जोशी ने बताया कि विभाग समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ताओं को सही मात्रा और उचित मूल्य पर वस्तुएं मिलें। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण विधिक माप विज्ञान निरीक्षक विष्णु दत्त जोशी के नेतृत्व में किया।

