PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के नाना-भीमाना रोड पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा, हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान, प्रदीप सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस की मदद से नाना चिकित्सालय पहुंचाया, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने घायल रमेश कुमार पुत्र कालाराम उम्र 38 वर्ष व शंकर लाल उम्र 25 वर्ष का प्राथमिक उपचार किया।
वरिष्ठ चिकित्सक राजेश कुमार ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

