PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
नाबालिग का किया अपहण
पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब 14 साल की नाबालिग शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
परिजनों ने दर्ज कराया मामला
पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने सदर पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

