PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ पहुचे पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती
तखतगढ़ 7 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) शनिवार को काशी सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती तखतगढ़ नगर के उलालिया मार्ग रोड़ पर भारत माता प्रतिमा स्थल तैया गुरूपुरम् पहुंचकर गुरूकुलम् को निहारा।तखतगढ़ के अभयदास महाराज व गुड़ा मांगलिया के महंत महेन्द्रसिंह ने जगद्गुरु शंकराचार्य व गाजियाबाद महंत नारायणगिरी का मालाओं से स्वागत किया। जहां से जगद्गुरु शंकराचार्य तखतगढ़ नगर के हनुमान गली सद्गुरु त्रिकमदासज धाम पहुंचे। निर्भय दास महाराज के सानिध्य के बाद त्रिकमदास समाधी के दर्शन किए।
काशी सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन नें पौधे जरूरी है। वातावरण में हरियाली छाने से जीवन स्वस्थ होगा।जालोर जिले के सुरेश्वर महादेव में तीन दिवसीय आयोजन को लेकर काशी सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने शिरकत की।इस मौके पर नपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, निवर्तमान पार्षद देवा राम चौधरी, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र चादौरा,अर्जुन सिंह, भीकमदास सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे।

