PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत 60 और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114 रुपए बढ़ाई है। नई रेट्स के मुताबिक राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा उदयपुर में मिलेगा। यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 से बढ़कर 944.50 रुपए हो गई है।
जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर 856.50 के बजाय 916.50 रुपए में मिलेगा। जयपुर में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 1796.50 की बजाय 1911 रुपए में मिलेगा। 11 माह बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

