PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के भागली रोड पर टोल के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार जालोर से बागरा जाने वाले मार्ग पर भागली टोल के पास शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर डीएसपी गौतम जैन और कोतवालीथानाधिकारी रामेश्वर लाल भाटी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जालोर के सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
झुंझुनूं के नवलगढ़ का था मृतक
पुलिस जांच में मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ निवासी (44) मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
ग्रेनाइट क्षेत्र में करता था मजदूरी
पुलिस के अनुसार मोहम्मद जावेद जालोर के ग्रेनाइट क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था और पिछले करीब तीन दिनों से काम पर नहीं जा रहा था।
शराब पीने से मौत की आशंका
प्राथमिक जानकारी के अनुसार उसकी मौत शराब के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
आज होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने बताया कि शनिवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
