बीजापुर निवास पर विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, क्षेत्र के दौरे के दौरान निजी सामाजिक कार्यक्रमो में भाग लेकर ग्रामीणों से हुए रूबरू
PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने निवास पर जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बाली एवं देसूरी तहसील के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान विधायक राणावत ने सभी समस्याओं को गंभीरता और आत्मीयता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई के पश्चात विधायक राणावत क्षेत्रीय दौरे पर रवाना हुए। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में निजी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
इस दौरान बीजेपी ओबीसी प्रदेश संगठन मंत्री मोहन देवासी, नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहर्रा एवं समाजसेवी नाहर सिंह लुंदारा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


