PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में 7 मार्च 2026 को एक शाम श्री शनैश्वर महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के पास स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि भजन संध्या में विभिन्न प्रसिद्ध भजन कलाकार और डांसर भगवान श्री शनैश्वर महाराज के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर भजनों का आनंद लेंगे और भगवान शनैश्वर महाराज की आराधना करेंगे। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

