PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ में शीतला सप्तमी मेला 10 मार्च को तैयारियां जोरों पर
9 मार्च को ठंडा पकवान बनाना और 10 मार्च को शीतला पूजन के बाद गांव शाही गैर का आयोजन होगा
तखतगढ 6 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर में होलिका दहन के बाद अब 9 मार्च को ठंडा पकवान बनाया जाएगा और 10 मार्च को शीतला माता की पूजन कार्यक्रम के बाद शाम को शीतला चौक पर राजस्व विभाग के हल्का पटवारी रमेश चौधरी एवं गांव चौधरी हीराराम चौधरी और प्रतिहारी नाथूराम मेघवाल, नगर के प्रबुद्धजनों सहित 36 कॉम समस्त नगरवासीयो की उपस्थिति में मेला महोत्सव एवं गांव शाही गैर का आयोजन होगा। 10 मार्च को आयोजित होने वाले शीतला माता मेले को लेकर शीतला माता मंदिर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष जेठमल परिहार के सानिध्य में मंदिर की साफ सफाई एवं संपूर्ण मंदिर को फूलों की सजावट सहित लाइट डेकोरेशन की तमाम व्यवस्थाओं की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष जेठमल परिहार ने बताया कि की तखतगढ़ में आगामी 10 मार्च को शीतला माता मेला महोत्सव एवं गांव शाही गैर का आयोजन होगा। जिसमें 9 मार्च सोमवार को हर घर में ठंडे पकवान बनाए जाएंगे और 10 मार्च मंगलवार को शीतला सप्तमी को शीतला माता को ठंडे बसोडे का भोग लगाया जाएगा और शाम 5:00 गांव शाही गैर का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर की साफ सफाई एवं संपूर्ण मंदिर को फूलों से सजावट और रंग बिरंगी लाइट डेकोरेशन की सजावट तैयारी शुरू हो गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि शीतला सप्तमी मेला महोत्सव में संपूर्ण मंदिर को फूलों से सजावट के लाभार्थी सोदाराम पुत्र हेमाराम देवासी लूणी की तरफ से घोषणा हुई है। इसी प्रकार शीतला माता के श्रृंगार के लिए पोशाक वस्त्र की घोषणा जवानमल पुत्र खसाजी चौधरी की तरफ से की गई है। संपूर्ण मेले में जल व्यवस्था के लाभार्थी गणपत लाल पुत्र टीकमचंद सोमपुरा की तरफ से की गई है। मेले मे प्रसाद वितरण के लाभार्थी अमराराम पुत्र छोगाजी सुथार की तरफ से और साउंड व्यवस्था के लाभार्थी शिव साउंड एण्ड टेन्ट हाउस टासकावावास की तरफ से की जाएगी
