PALI SIROHI ONLINE
नाना-दो बाइकों की टक्कर,दो गंभीर घायल,नाना आमलिया रोड पर हुई घटना
बाली। नानां थाना क्षेत्र में आमलिया नानां रोड पर तेज गति दो बाइक की टक्कर, दो युवक घायल हुए,नाना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेश कुमार मय टीम में दोनों घायलों का उपचार किय्या पर हालत गभीर होने पर रेफर किया।
सूत्रों के अनुसार नाना–पिंडवाड़ा रोड पर देर रात दो बाइकों के बीच आमने- सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मुकेश और महेश निवासी ठंडीवेरी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नाना के अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉ. राजेशकुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया।


