PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चांदरा माताजी मन्दिर प्रांगण में थिरके गैरीए
तखतगढ 5 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) होली दहन के चौथे दिन तखतगढ नगर के होली चौक स्थित चैत्र सुदी वध २, गुरुवार शाम को चांदरा माताजी मन्दिर प्रांगण मे मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सानिध्य में एक बार फिर सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पारम्परिक गैर नृत्य का आयोजन हुआ। दरअसल तखतगढ नगर मे सदियों से यह परंपरा रही थी कि होली दहन के दूसरे दिन से ही नगर में उत्साह और उमंग के साथ गैर नृत्य का आयोजन शुरू होकर नगर के हर प्राचीन देवी देवताओं के मंदिर प्रांगण में गैर नृत्य शीतला सप्तमी तक लगातार गैर नृत्य का आयोजन होता था। लेकिन समय के अनुसार पिछले तीन दशकों से ही नगर में यह सारी परंपरा खत्म होती गई और मात्र एक ही गैर नृत्य शीतला सप्तमी के दिन और दूसरी नाग पंचमी के दिन नाग चौक पर गैर नृत्य हो रही है।
लेकिन अब इस परंपरा को फिर साजा करते हुए नगर की रक्षक श्री चांदरा माता मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष मनरूपमल सुथार सहित कमेटी पदाधिकारी ने गुरुवार सुबह नगर में भोंपू प्रचार करते हुए शाम 5:00 बजे चांदरा माताजी मन्दिर प्रांगण मे गैर नृत्य आयोजन के आह्वान के बाद कम संख्या मे गैरिए पहुचे और खेडादेवी के चरणो मे गैर नृत्य मे अपना फजॅ निभाया तो क्या नगरवासीयो को गांव की रक्षक खेडादेवी गैर के लिए कब समय मिलेगा।

