PALI SIROHI ONLINE
बाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के उपला भीमाना के निकट कुरन चौराहे पर दो गुटों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों में हुई मारपीट में एक गुट के 5 ओर दूसरे गुट के चार लोग घायल हो गए। जिसमे 2 महिलाएं भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार झगड़े के दौरान बदमाशों ने मौके पर खड़ी एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना अधिकारी आसुराम विश्नोई तथा भीमाना पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत नाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर राजेश कुमार मय टीम ने सभी घायलों का उपचार किया।
प्राथमिक जांच में दोनों गुटों के बीच विवाद का कारण पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना में यह हुए घायल
मारपीट की घटना में हदाराम पुत्र नथाराम उम्र 55 साल जाति गरासिया निवासी कोयलवाव व रमेश पुत्र हदाराम उम्र 29 साल जाति गरासिया निवासी कोयलवाव व रामाराम पुत्र हदा राम उम्र 25 साल निवासी कोयलवाव वह नाजू बाई पत्नी अमराराम जाति गरासिया निवासी कोयलवाव अंकेश कुमार पुत्र अन्दाराम उम्र 18 साल जाति ग़रासिया निवासी कोयलवाव व दूसरे गुट के सुरेश पुत्र बदाराम उम्र 25 साल जाति गरासिया निवासी कुरन चौराहा व बदाराम पुत्र कलाराम गरासिया निवासी कुरन चौराहा मोहनलाल पुत्र कलाराम उम्र 40 साल जाति गरासिया निवासी कुरन चौराहा नैनू बाई पत्नी भोपाराम उम्र 38 साल जाति गरासिया निवासी कुरन घायल हुए।
