PALI SIROHI ONLINE
ओपरेशन गुप्त व प्रहार के तहत नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना देसूरी की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध लगातार दूसरी बडी कार्यवाही➤ रोडवेज बस से 18.140 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व 01.230 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त> अवैध मादक पदाथ में लिप्त अभियुक्त गिरफ्तार
पाली- उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसूरी ने बताया कि जिला पाली में उच्च अफसरान के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पारस चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के सुपरविजन में मन धनाधिकारी पुलिस थाना देसूरी के नेतृत्व मय टीम द्वारा दिनांक 04.03.2026 को दौराने नाकाबंदी उदयपुर से जोधपुर की तरफ जा रही राजस्थान रोडवेज बस को रुकवाकर रूटीन चेकिंग की तो एक संदिग्ध व्यक्ति के पास दो अलग अलग वेगों में भरा कुल 18.140 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व 01.230 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम अपने कब्जे में रखकर ले जाने पर आरोपी मनीराम पुत्र सोहनराम निवासी हाणिया पुलिस थाना औसिया जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 34/04.03.2026 धारा 8/15, 18 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना देसूरी पर दर्ज किया जाकर गहनता से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
मनीराम पुत्र सोहनराम निवासी हाणिया ग्राम पोस्त खिन्दाकोर पुलिस थाना औसिया जिला जोधपुर ग्रामीण
> गठित टीम :-
1 उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
2 बलराम कानि 1018 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
3. रामचन्द्र कानि 793 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
4. रामचन्द्र कानि नं 1391 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
5. भवानीसिंह कानि नं 319 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
6. नेतराम कानि 1749 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
7. जगदीश कानि 1871 पुलिस थाना देसुरी पाली
8. श्रवण कानि 1651 चालक पुलिस थाना देसुरी पाली
> आमजन से अपील- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार के सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचान इत्यादि गतिविधियों व वांछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 9251255006 नम्बर पर भेजे। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
