PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के भारला ग्राम के रोटियां फली मारपीट की घटना में 10 लोग घायल हो गए मारपीट की सूचना मिलते ही नाना थाना के सहायक थाना अधिकारी आसाराम विश्नोई मय पुलिस जाब्ता घटनास्थल पहुंचा व नाना चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार ने नर्सिंग अधिकारी ललित खलेजा वीरेंद्र गरासिया रमेश कुमार जसवंत परिहार के सहयोग से प्राथमिक उपचार कर 6 लोगों को रेफर। गोरतलब है कि नानां सानुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार व नर्सिंग अधिकारी ललित खलेजा वीरेंद्र गरासिया रमेश कुमार जसवंत परिहार ने कल देर रात से सुबह तक 20 घायलों का उपचार कर राजकीय सेवा में मानवीय सरोकार निभाने पर सराहना हो रही है। गोरतलब है कि नानां के निकट भारला रोटियां फली में सुबह 10 लोग घायल हुए व देर रात भीमाणा के निकट कुरन चौराहे पर 2 गुटों की लड़ाई में 10 लोग घायल हुए थे इन सभी का नानां चिकित्सालय में नियुक्त मात्र 1 डॉक्टर ने किया जो सराहनीय है।
घटना के संबंध में हमने नाना थाना पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की परंतु संपर्क नहीं हो पाया।
घटना के संबंध में भीमाना ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि दीपाराम गरासिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारला के निकट रोटियां फली में भन्दर मेले की गैर नृत्य कार्यक्रम को लेकर भीमाना व उपला भीमाना क्षेत्र के लोग गए थे की आपसी कहा सुनी ने झगड़े का रूप ले लिया झगड़े में कैलाश पुत्र कलाराम जाति गरासिया निवासी उपली पानी भीमाना, नेनाराम पुत्र टीपाराम निवासी भीमाना, मांगीलाल पुत्र राजाराम निवासी भीमाना, जगदीश उर्फ जगाराम पुत्र जोराराम निवासी डाक फली भीवाना,विक्रम कुमार पुत्र जोमाराम ऊपरी पानी भीमाना,आसाराम पुत्र कानाराम निवासी डाक फली भीमाणा, कुसाराम पुत्र जोमाराम निवासी ड़ाकफली भीमाना,दिनेश पुत्र नेकाराम निवासी डाक फली भीमाना, राजू राम पुत्र केसाराम निवासी ऊपरी पानी भीमाना व नेकाराम पुत्र कुसाराम निवासी फली भीमाना जो घायल हो गए घायलों का नाना चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने नर्सिंग अधिकारी ललित खलेजा वीरेंद्र गरासिया रमेश कुमार जसवंत परिहार के सहयोग से प्राथमिक उपचार कर 4 लोगों को छुट्टी दी व 6 को रेफर किया।
नाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि घटना में गभीर घायल कैलाश पुत्र काला राम, नैना राम पुत्र टीपा राम, मांगी लाल पुत्र राजाराम, जगदीश उर्फ जगाराम, विक्रम पुत्र जोमाराम व राजूराम पुत्र केसाराम को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
लोग अम्बाजी में पत्थर घड़ाई का कार्य करते है जहां इनके साथी हरीश गरासिया ने कहा मेरे घर के निकट प्रसीद इलोजी मेला ओर गेर नृत्य होता है तो सभी साथी गेर देखने आए थे रात को लेट होने पर सभी अपने साथी हरीश के घर सो गए जहा दूसरे पक्ष ने आकर हमला किया अभी दूसरे पक्ष के लोगो के कितनी लगी पर नाना पुलिस अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की पर सम्पर्क नही हो पाया

