PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू के देलवाड़ा स्थित कुंवारी कन्या मार्ग पर बुधवार को गैर नृत्य का आयोजन किया गया। होली के अवसर पर राजस्थान में गैर नृत्य की परंपरा है
जिसे सिरोही जिले के ग्रामीण अंचलों में होली के कई दिनों बाद तक भी जारी रखा जाता है।इस आयोजन में देलवाड़ा के समस्त ग्राम वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने होली खेलने के बाद इस पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया।

