PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरवर चौकी के आंदलिया गांव में शांति भंग करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दो गुटों में हुआ झगड़ा
पुलिस ने बताया- घटना गिरवर आंदलिया गांव में हुई, जहां करीब नौ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान पिकअप में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उत्पात मचाया।इसके बाद आपसी कहासुनी और मारपीट ने दो गुटों के बीच झड़प का रूप ले लिया।
10 लोगों को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही गिरवर चौकी से एएसआई फूलाराम मारू जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति भंग के आरोप में 10 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
एक पिकअप वाहन जब्त
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीना पुत्र जीवाराम, हरीश पुत्र सकरा, भूरा राम पुत्र जीवाराम, जितेंद्र कुमार पुत्र भीखाराम, पूनम चंद्र पुत्र रमेश, हुसा राम पुत्र लखमा राम, दिनेश पुत्र बाबू, रमेश पुत्र काना जी, दिनेश पुत्र विरमा जी और लाला पुत्र सकरा शामिल हैं। ये सभी आरोपी महिखेड़ा और गिरवर के आसपास के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है, जिसका उपयोग कथित तौर पर घटना में शामिल लोगों द्वारा किया गया था।

