PALI SIROHI ONLINE
खीमा राम मेवाडा
तखतगढ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूट की वारदात का पर्दाफाश
तखतगढ। पुलिस ने लूट की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना तखतगढ़ की टीम ने सरहद बाबागांव में व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
थानाधिकारी शैतानसिंह ने बताया कि 21 फरवरी 2026 की शाम बाबागांव क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी। प्रार्थी रूपाराम (निवासी पिचावा, थाना तखतगढ़) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 21 फरवरी की शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल से कोसेलाव से पिचावा जा रहा था। इसी दौरान RJ 14 TE 0904 नंबर की इनोवा क्रिस्टा ने रास्ता रोककर उसके पास रखा नगदी का बैग छीन लिया तथा गले से लगभग 30 ग्राम सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए।
इस संबंध में पुलिस थाना तखतगढ़ में प्रकरण संख्या 26/2026 धारा 309(6), 115(2), 126(2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
विशेष टीम का गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा एवं पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर जितेंद्र सिंह (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी शैतानसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान कर दबिश दी।
तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया—
1. पुखसिंह उर्फ पुष्पेंद्रसिंह (22) निवासी अनोपपुरा, थाना तखतगढ़
2. औंकारसिंह (22) निवासी नेतड़ा, जिला जोधपुर
3. सुरेंद्रसिंह (27) निवासी अनोपपुरा, थाना तखतगढ़
आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है। लूटी गई रकम व आभूषण की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
