PALI SIROHI ONLINE
पाली में बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी…………………
एस पी एन गणपति मंडल की ओर से हुडदंग 26 का हुआ आयोजन, जमकर उडाई गुलाल
पाली 4 मार्च। एस पी एन गणपति नवयुवक एवं महिला मंडल की ओर से सतरंगी पर्व होली के मौके पर सार्वजनिक रूप से हुडदंग 2026 का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि मंडल की ओर से पारम्परिक रूप से होलिका दहन किया गया। दूसरे दिन धुलंडी के मौके पर हुडदंग 2026 का आयोजन हुआ जिसमे सभी ने सामूहिक रूप से बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी, रंग लेके खेलते गुलाल लेके खेलते, जोगी जी वाह, झनकारो झनकारो बडा प्यारा लागे रे थ्यारो झनकारो तथा फाग गीतो पर नृत्य कर माहौल को रंगदार बना दिया।
इस मौके पर भगवान दास बाबानी, विनोद बाबानी, राजेश टेलर, अंशुल शर्मा, रामलाल टेलर, हिमांशु बाबानी , भव्य बाबानी, मुकेश सिंह सिसोदिया, हनुमान सिंह भाटी, मंहिला मंडल से रेणु कंवर, सुषमा मालगवा, कमला गांधी कमला देवी बाबानी, राजकुमारी परिहार, भारती बाबानी , महक बाबानी, पुष्पा देवी लखारा, उषा लखारा पुष्पा देवी मालगवा, सीता देवी मालगवा, रिया बाबानी मधु लश्करी, वोट बाईसा ब्रांड एम्बेसेडर तनुश्री कंवर, विद्या देवी राजपुरोहित अनीता राजपुरोहित खुशबू राजपुरोहित, रेणु कंवर राणावत, मेघा बारूपाल, उमा शर्मा अनीता शर्मा प्रेरणा बाबानी, निशिता बाबानी, आदि मौजूद रहे
