PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर शहर में होली का जश्न दूसरे दिन भी मनाया जा रहा है। युवाओं का उत्साह देखते ही बनता है, जहां टोलियां बाइकों और गाड़ियों पर सवार होकर पूरे शहर में घूम रही हैं। हर कोई एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर खुशियां बांट रहा है, और शुभकामनाओं दे रहा है।
जोधपुर में होली पर्व को लेकर शहरभर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। ‘होली मोहल्ला 3.0’ अनोखा इवेंट शहर के एक रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है, जहां स्पेन के ला टोमाटेनिया की तर्ज पर टमाटर वाली होली खेली जा रही है।। टमाटरों की बारिश के बीच डीजे म्यूजिक, रेन डांस और फूड स्टॉल्स का भी खास इंतजाम किया गया है। युवाओं में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा एक दूसरे पर टमाटर फेंककर और टमाटर के बीच गिरकर होली का आनंद लेते नजर आए।
इस बीच, सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ होली खेली। इस दौरान ग्रामीण इलाकों से कई गैर की टोलियां भी शामिल हुईं। कैबिनेट मंत्री ने उनके साथ ढोल की थाप पर थिरकते हुए और चंग बजाई और फाग गीत गाकर होली मनाई।

