PALI SIROHI ONLINE
काकराडी सहित विभिन्न ग्रामो में 19 दिन बाद खुले मां बाडी केंद्र,शिक्षा सहयोगी हडताल खत्म कर लौटे
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र काकराडी बेरडी सहित विभिन्न ग्रामो में संचालित मां बाडी केंद्र पिछले 13 फरवरी से शिक्षा सहयोगियो ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल से केंद्रो पर ताले लग गये थे। सरकार ने आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म होते ही मां बाडी के शिक्षा सहयोगी ने आज हडताल खत्म कर अपने अपने केंद्र खोल दिए ।

