PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम में माली रावल वैष्णव इन तीनों समाज का सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित हुआ तीनों समाजों ने मिलकर बगैर जाति भेदभाव के चलते होली महोत्सव पर एकता का संदेश देते हुए तीनों समाज का अध्यक्ष जुहारमल रावल को चुना
पूर्व पंचायत समिति सदस्य व माली समाज के समाज सेवक व्यापारी रमेश माली ने बताया कि तीनों समाज मे हिंदू कैलेंडर के अनुसार आयोजित सभी पर्व अलग-अलग मनाए जाते थे यह तीनों समाज अपने-अपने कार्यक्रमों में एक दूजे को आमंत्रित करते रहे हैं परंतु अब तीनों समाज ने एक ही परिवार की तरह सम्मिलित होकर बगैर भेदभाव के सामूहिक कार्यक्रमों को करने का निर्णय तीनों समाज के वरिष्ठ जनों ने लिया इस कार्यक्रम में तीनों समाज का अध्यक्ष सर्वसम्मति से जुहारमल रावल को चुना गया
तीनों समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष जुहारमल रावल ने बताया कि होली दीपावली या अन्य पर्वों पर तीनों समाजों द्वारा हर वर्ष अलग-अलग प्रीति भोज का आयोजन किया जाता है पर इस बार तीनों समाज का प्रतिभोज आयोजन भी एक ही जाजम पर हुआ जिससे कि विभिन्न समाजों में फैल रही कुरीतियों दिखावा फिजूल खर्ची पर रोक लगेगी आने वाले दिनों में हम चाहेंगे कि हमारे साथ अन्य समाज भी जुड़े जिससे कि गांव में एक एकता का संदेश जाए


