PALI SIROHI ONLINE
बाली में संम्पन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होली सम्मेलन एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ होली सम्मेलन एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नरेन्द्र परमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्री हनुमान चौक, सुभाष बस्ती, बाली से स्वयंसेवक बंधु देश भक्ति गीत गाते हुए गुलाल के साथ होली मनाते हुए बाली नगर में भ्रमण करते हुए श्री हनुमान मंदिर पहुंचे जहां अल्पाहार के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

