PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक पुराने टायर के गोदाम में आज सुबह भयानक आग लग गई। आग की तेज लपटें और दूर तक धूएं का गुबार उठने लगा। आग में ट्रकों के पुराने टायर, पंक्चर का केबिन, कम्प्रेसर सहित अन्य सामान जल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
तेज धूआं देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त गोदाम में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।तुरंत आसपास ट्रकों को हटाया, लोहे की बाउंड्री तोड़कर आग बुझाई
घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रेम प्रसाद सिंधी के दीपक टायर वर्क नाम के गोदाम की है। धीरे-धीरे धूआ उठता देख आसपास लोग एकत्रित हुए। आनन-फानन में आसपास खड़े ट्रकों सहित अन्य वाहनों को हटाकर दूर किया गया।
प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने गोदाम के मैन गेट के अलावा चारों तरफ लगी लोहे की बाउंड्री को जेसीबी की मदद तोड़ा और पानी की बोछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के समय आने से गोदाम का आधा हिस्सा आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

