PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव रानी/पिन्टू अग्रवाल
सासद पी.पी. चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, रानी स्टेशन को एनएसजी-4 में क्रमोन्नत करने की मांग।
पाली सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने रानी रेलवे स्टेशन को एनएसजी-5 से एनएसजी-4 श्रेणी में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि रानी रेलवे स्टेशन की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2023–24 में स्टेशन की आय लगभग 13 करोड़ रुपये रही, जबकि वर्ष 2024–25 में यह बढ़कर करीब 16 करोड़ रुपये पहुंच गई है। बढ़ती आय और यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन को उच्च श्रेणी में शामिल किया जाना आवश्यक है।
सांसद पी पी चौधरीं ने उल्लेख किया कि वर्ष 2024 में उत्तर पश्चिम रेलवे जोन सहित देश के कई जोनों के स्टेशनों की श्रेणियों को क्रमोन्नत किया गया, लेकिन अजमेर मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी स्टेशन को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। इससे क्षेत्र के यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
पाली सासद पीपी चौधरी ने अपने पत्र में जवाई बांध रेलवे स्टेशन की श्रेणी को भी क्रमोन्नत करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि दोनों स्टेशनों के विकास से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


