PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से दानापुर-साबरमती स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
अजमेर के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक ने बताया कि गाड़ी संख्या 09428, दानापुर-साबरमती स्पेशल रेलसेवा 2 मार्च को दानापुर से रात 10:40 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 09:35 बजे अजमेर पहुंचेगी और 09:45 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन सुबह 06:45 बजे यह साबरमती पहुंचेगी।
यह विशेष रेलसेवा मार्ग में मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, बक्सर और आरां स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 17 शयनयान श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

