PALI SIROHI ONLINE
कैलाशनगर। कस्बे के मुख्य सड़क पर रविवार शाम बाइक सवार युवती सड़क पर खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवती उषा कुमारी किसी कार्य से गांव के रुपावा बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इस दौरान गया अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ और खड़ी कार से टकरा गई।
हादसे में युवती गंभीर घायल हो गई। एंबुलेंस 108 की मदद से युवती को कैलाशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया, जहां डॉक्टर नहीं होने से अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने उपचार के बाद निजी वाहन से सुमेरपुर के भगवान महावीर अस्पताल पहुंचाया गया। कैलाशनगर थाना पुलिस हैड कांस्टेबल किशनलाल विश्नोई व धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस थाने मे रखवाया।2

