PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड। गरासिया समाज विकास सेवा समिति पिंडवाड़ा ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक विजाणी माता मंदिर, वरली में संपन्न हुई। ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुराम लोटाणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर विशेष निर्णय लिए गए।
कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय
बैठक में ‘लोकाई’ प्रथा के तहत एक ही व्यक्ति को ‘रडापा ओढ़ाने’ और मृत्यु पर ‘एक ही कौटिया’ रखने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। ये दो मुख्य कुरीतियां थीं जिन पर समाज ने विशेष रूप से ध्यान दिया।
शिक्षा पर जोर देने का आह्वान
इसके अतिरिक्त, समाज में अपराध प्रवृत्ति को कम करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी गहन चिंतन किया गया। पटेलों से इस संबंध में विशेष प्रयास करने का आग्रह किया गया।
वरली क्षेत्र के आसपास के सात गांवों की एक बड़ी सभा आगामी 5 अप्रैल को गोपेश्वर मंदिर में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर गरासिया समाज के जिला सलाहकार छोगाराम और अण्दाराम, जिला सचिव प्रभुराम एडवोकेट, बाबूभाई, जिला कोषाध्यक्ष भावाराम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मंछाराम, रणछाराम एडवोकेट, सिंगाराम, लाडूराम, लसाराम पटेल, गलबाराम पटेल, लोटाणा मनाराम राठौड़ सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

