PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के संजय नगर के एक घर के बाहर खड़ी कार में देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें कार का इंजन जलकर राख हो गया।
जालोर शहर के संजय नगर निवासी दिग्विजय मेवाड़ा ने बताया कि कार घर के बाहर खड़ी थी। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे बदमाश एक बाइक पर सवार होकर मंदिर की ओर से आए। घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल के छिड़काव कर आग लगा दी। इसके बाद अस्पताल चौराहा की ओर बाइक लेकर भाग गए।
कांच टूटने की आवाज से जागे
मेवाड़ा ने बताया- अचानक हमें कांच टूटने की आवाज आई तो बाहर आकर देखा। इस दौरान कार में आग लगी हुई नजर आई और बदमाश बाइक पर भागते हुए नजर आए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को करीब 40 मिनट में काबू कर लिया।
कार का इंजन जल गया
आग से कार का आगे व पीछे का हिस्सा पूरी तरह जल गया। कांच भी टूट गए और कार का इंजन भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। जिसके बाद सूचना पर ही पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

