PALI SIROHI ONLINE
.सिरोही- प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसा राम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी श्री कमलेश निपु के नेतृत्व में पुलिस थाना अनादरा द्वारा बहुचर्चित असावा कांता रावल हत्याकांड में नया खुलासा करते हुए प्रकरण में हत्या करने में शामिल 01 शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में बडी सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः- दिनांक 08.01.2026 को प्रातः 08.30 एएम पर जरिये टेलिफोन पुलिस
थाना अनादरा पर ईतला मिली कि असावा गांव मे एक महिला की लाश उसके घर में पडी है और घर में सामान बिखरा पड़ा है जिस पर कमलेश नि.पु. थानाधिकारी अनादरा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे जहां मृतका कान्तादेवी रावल की लाश उसके रहवासी घर के कमरे मे पडी मिली व घर मे सामान अस्त व्यस्त मिला। घटनास्थल पर प्रार्थी विष्णु कुमार पुत्र श्री लच्छीरामजी जाति रावल उम्र 59 साल निवासी असावा हाल निवासी जे.जे कोलोनी पिण्डवाडा पुलिस थाना पिण्डवाडा ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा सबसे बडा भाई-भैराराम के कोई सन्तान नही है भैराराम की करीब सात साल पुर्व मृत्यु हो चुकी है, मेरी भाभी कान्तादेवी उम्र 65 साल (लगभग) जो अकेली असावा गांव में रहती थी तथा पानी पुडी गल्ला किराणा का सामान बेचकर अपना जीवन यापन करती थी जिसकी दिनांक 07.01.2026 कर रात्रि में हत्या अज्ञात व्यक्ति ने कर दी है। वगैरा पर प्रकरण संख्या 05 दिनांक 08.01.2026 धारा 103(1), 331 (8) बीएनएस में दर्ज कर कमलेश निपु० थानाधिकारी अनादरा द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये मौके पर एमओबी, एफएसएल, एमआईयु, साईबर व डॉग स्कोड आदि विशेषज्ञ टीमों को
घटनास्थल पर बुलवाया जाकर घटनास्थल निरीक्षण व फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी की गई एवं अन्य महत्वपुर्ण साक्ष्य संकलित किये गये तथा मृतका कान्तादेवी रावल का मेडिकल बार्ड से पोस्ट मार्टम करवाया जाकर अज्ञात मुल्जिम की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।
पुलिस द्वारा किये गये प्रयास जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा घटना का जघन्य एवं अत्यंत गंभीर प्रकृति का होने पर घटना के खुलासे व अभियुक्त की तलाश पतारसी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा हत्याकांड के खुलासे व आरोपी की पहचान व गिरफ्तार करने के चुनौतीपुर्ण टास्क होने के कम में थानाधिकारी अनादरा व गठित टीमों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये। जिस पर पुलिस द्वारा पुर्व में उक्त ब्लाईन्ड मर्डर का कडी मेहनत और कुशल प्रयासो से मात्र 02 दिन में घटना का सफलता पुर्वक खुलासा करते हुये मुल्जिमा मधुदेवी पत्नि मणीलाल जाति रावल उम्र 65 साल निवासी असावा, पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही को गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की थी। तत्समय शातिर मुलजिमा मधुदेवी ने अपने गिरफ्तार होने के बाद प्रकरण कीघटना में शरीक अपनी सहयोगी व मुलजिमा केवु देवी को चालाकी से बचाते हुए प्ररकण की घटना स्वंय द्वारा अकेले ही कारित करने का ही पुलिस को बताती रही। मगर प्रकरण की घटना की प्रकृति व घटनास्थल के अलामात से घटना एक वृद्ध महिला आरोपी द्वारा अकेले किया जाना पुलिस के गले नहीं उत्तर रही थी। इस सम्बध में अनुसंधान कार्य जारी रखते हुए मुल्जिमा मधुदेवी को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाकर गांव असावा में मुखबिरान के माध्यम से सतत निगरानी जारी रखी गयी। विश्वसनीय सुत्रों से प्राप्त इनपुट के आधार पर केवु उर्फ केउ देवी पत्नि तगाराम जाति भील उम्र 50 वर्ष निवासी असावा संदिग्ध प्रतीत होने से केवु उर्फ केउ देवी पुलिस द्वारा नजर रखी गयी व केवु उर्फ केउ देवी की गोपनीय तरीके से आसुचना व निगरानी रखी जाकर दिनांक 28.02.2026 को केवु उर्फ केउ देवी को उसके उसके असावा स्थित निवास स्थान से दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक पद्धती का प्रयोग कर गहनता से पुछताछ की गई, पुछताछ में काफी देर अनभिज्ञ बनी रही व झुठ बोलती रही, लगातार पुछताछ व मनोवैज्ञानिक तरीके से केवु देवी टूट गयी व प्रकरण की घटना में मृतका कांता देवी की हत्या अभियुक्ता मधु देवी के साथ मिल कर करना स्वीकार कर लिया। हत्या के दौरान मृतका कांता रावल के हाथ केवु उर्फ केउ देवी द्वारा पकडे व अभियुक्ता मधु देवी ने गला दबाया व बाद में ओढनी से मृतका के गले में फंदा बना कर दोनों ने जोर से खीचकर मृत्यु की पुष्टि कर शव को दुसरे कमरे में ले जाकर पटक दिया और घटना को लुट की वारदात का रूप देने के लिये मृतका के घर से व बदन से जैवरात चुरा कर सामान अस्त-व्यस्त कर बिखेर कर अपने अपने घर को चले गये। केवु उर्फ केउ देवी ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिस पर केवु उर्फ केउ देवी पत्नि तगाराम जाति भील उम्र 50 साल पैशा गृहणी निवासी असावा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही को पुलिस द्वारा दिनांक 28.02.2026 को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया, जिसे पीसी रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
अभियुक्ता मधुदेवी व केवु उर्फ केउ देवी द्वारा अपने शातिर दिमाग का प्रयोग कर पहले घटना को लूट का रूप देने का का प्रयास किया और बाद में केवु उर्फ केउ देवी को पुलिस से बचाने का हर संभव व पुलिस को गुमराह करने का बार-बार असफल प्रयास किया था, जो पुलिस की पारम्परिक व तकनीकी अनुसंधान पद्धती के सामने उन दोनों का झूठ नही चल पाया और दोनों आरोपीगण को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्ताः
केवु उर्फ केउ देवी पत्नि तगाराम जाति भील उम्र 50 साल पैशा गृहणी निवासी असावा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1 कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2 प्रकाशचन्द कानि. 697, पुलिस थाना अनादरा।
3- अम्बाकुमारी महिला कानि. 867, पुलिस थाना अनादरा।
(विशेष भुमिका)
4- बन्नेसिंह कानि 631, पुलिस थाना अनादरा।
