PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड में होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर उत्पात – मचाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ – कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ माउंट गोमाराम ने बताया कि होली पर शहर के लोगो के साथ गुजरात से आबूरोड होकर माउंट जाने वाले पर्यटकों के चालान नहीं काटे जाएंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस सिर्फ सड़कों पर तैनात होकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करेगी।
होली के त्योहार को देखते हुए शहर के संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
प्रमुख चौराहों पर फिक्स पिकेट्स, हाईवे पर मोबाइल गश्त के साथ जगह-जगह नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की जांच की जाएगी।
संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में तत्काल चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ माउंट गोमाराम ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाने वालो के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

