PALI SIROHI ONLINE
मेष:चंद्र चतुर्थ है। प्रारंभ में काम में मन नहीं लगेगा। आय भी प्रभावित रहेगी। सोम, मंगल एवं बुधवार को चंद्र की अनुकूलता प्राप्त होगी। धन की आवक बढ़ेगी। गुरु एवं शुक्रवार को खर्च बढ़ेंगे। शनिवार उत्तम दिन रहेगा।
तुला:आरंभ का समय सब प्रकार से मंगलकारी है। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। सप्ताह का मध्य आर्थिक मामलों के लिए सबसे अच्छा रहेगा। अटके धन की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी। शनिवार भी अच्छा दिन रहेगा।
वृषभ;भाग्य पूर्णतः सहयोग करने वाला बना हुआ है। मंगल एवं बुधवार को आय स्थिर रहेगी। कार्य में रुकावट आएगी। गुरुवार को समय अच्छा व्यतीत होगा। संतान से सुख मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक;भाग्य एवं पिता का साथ मिलेगा। बुधवार एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को आय में वृद्धि होने के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी। शनिवार को सावधान रहें। खर्च की अधिकता होगी।
मिथुन;आरंभ में कार्य की अधिकता रहेगी। सहयोग की अपेक्षा पूर्ण होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य समय पर होंगे। शनिवार को अनावश्यक खर्च होगा।
धनु:अष्टम चंद्र रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। सोम एवं मंगलवार को नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। बुध एवं गुरुवार को आय में वृद्धि होगी। शुक्र एवं शनिवार को समय सफलता दिलाने वाला रहेगा।
कर्क:प्रारंभ में मांगलिक उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मंगलवार एवं बुधवार को शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सप्ताह के शेष दिनों में परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताहांत में पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा।
मकर:सप्तम चंद्र। पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होगी। सोम एवं मंगल को अत्यधिक बेचैनी महसूस करेंगे। बुध गुरुवार को संभलने का मौका प्राप्त होगा। नवीन कार्य प्राप्त होंगे। शुक्र एवं शनिवार को मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह:सोमवार की सुबह तक समस्याएं रह सकती हैं। उसके पश्चात समय हर प्रकार से अनुकूल हो जाएगा। गुरुवार को सबसे अच्छा दिन रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को भाई सहयोग करेंगे एवं एवं नई कार्य योजनाएं बनेंगी।
कुंभ:बेकार की बातों में समय बर्बाद होगा। चिंताएं हावी रहेंगी। सोम एवं मंगलवार को समय पक्ष का रहेगा। बुधवार को विवाद हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को मन उदास रहेगा। शनिवार से समय अनुकूल हो जाएगा।
कन्या;रविवार की शाम तक आय में वृद्धि होगी। सोम एवं मंगलवार इसके विपरीत दिन रह सकते हैं। बुध एवं गुरुवार से स्थितियां पुनः पक्ष की हो जाएंगी। शुक्र एवं शनिवार को समय सामान्य से अच्छा व्यतीत होगा।
मीन;पंचम चंद्र से आरंभ अच्छा होगा। सोम एवं मंगल को अज्ञात चिंताएं रह सकती हैं। बुध एवं गुरुवार को सहयोग की प्राप्ति होगी। नए कार्य भी मिलेंगे। शुक्रवार को योजनाएं सफल होंगी।

