PALI SIROHI ONLINE
अलवर ग्रामीण विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। चलती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव काठूवास में किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत समेत अन्य कांग्रेस नेता पहुंचे
इस दुखद समाचार के बाद टीकाराम जूली के आवास पर जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री संजय शर्मा, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक संदीप यादव, धर्मेंद्र राठौड़, इमरान खान, संजय यादव, प्रकाश गंगावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि संवेदना प्रकट करने पहुंचे।
विधायक मांगेलाल मीणा, शिखा बराला, जिलाध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, दीनबंधु शर्मा, शिवलाल गुर्जर, रोहिताश्व चौधरी, फतेहपुर विधायक हाकम अली, पूर्व डेयरी अध्यक्ष विश्राम गुर्जर और संगठन मंत्री ललित तूनवाल, वैभव गहलोत ओर पाली जिले के के बाली विधानसभा में 35 वर्ष बाद दिखी संजीवनी सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत राज मेवाडा ने भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।



