PALI SIROHI ONLINE
पाली-सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल हालत में महिला को हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
हादसा पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र के हेमावास गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार- पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र के हेमावास गांव निवासी भीखी देवी (51) पत्नी तिलोकराम पटेल शुक्रवार को अपने बहू के साथ खेत गई थी।वापस आते समय सोनाई मांझी टोल नाके के पास वह पैदल रोड क्रॉस कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
इलाज के लिए तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के दो बेटे हैं, जो पुणे रहते हैं। उनके आने के बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों का सौंपा गया। हालांकि पति की मौत पहले ही चुकी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

