PALI SIROHI ONLINE
सीकर-एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कल्याण सर्किल पर अशोका होटल में ED के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हेड कॉन्स्टेबल से पूछताछ जारी है।
उत्तम पांडे ने पीड़ित से 15 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था और अब 13 लाख रुपए लेने के लिए सीकर आया था। इस पर जयपुर एसीबी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

