PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जालोर-विधानसभा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जबाव देते हुए शुक्रवार को जालोर जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है।
साथ ही सीएम ने कहा- 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है।
जालोर जिले के लिए हुई घोषणाएं
– जालोर जिले के आहोर में 25 करोड़ की लागत से तखतगढ़ से पादरली-नारवणा, कवरड़ा, वलदरा-मालगढ़-नोरवा से भाद्राजून तक 50 किमी सड़क निर्माण किया जाएगा।
– 25 करोड़ की लागत से रमणीय से धीरा, सेला, कुंडल, पादरू, मोतीसिंह, जालोर तक 25 किमी सड़क का चौड़ाई करण होगा।
जालोर के आहोर में प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में क्रमोन्नयन होगा।
– सायला में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
– जालोर में लुम्बा की ढाणी समेत 50 पशु चिकित्सालय खोले जायेगे।

